Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरमहादलित टोलों में विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता का एसडीएम ने किया निरीक्षण

महादलित टोलों में विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता का एसडीएम ने किया निरीक्षण

जगदीशपुर एसडीएम ने डायर नीड के तहत चयनित योजनाओं के गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया

Mahadalit tola of Jagdishpur subdivision: एसडीएम संजीत कुमार ने जगदीशपुर अनुमंडल के तीन महादलित टोलों का दौरा किया और डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर में प्राप्त विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया.

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • एसडीएम ने तीन महादलित टोलो में स्थल निरीक्षण एवं पात्र लाभार्थियों से सीधे बात करके लिया फीडबैक
    • इस अवसर पर बनाए गए जन्म मृत्यु, जॉब कार्ड राशन कार्ड आदि पात्र लाभुकों को वितरित भी किए

आरा,बिहार। एसडीएम संजीत कुमार ने बुधवार को जगदीशपुर अनुमंडल के तीन महादलित टोलों का दौरा किया और डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर में प्राप्त विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया.

Mahadalit tola: एसडीएम ने पात्र लाभार्थियों से लिया फीडबैक

इस दौरान उन्होंने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जॉब कार्ड और पेंशन जैसी विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सीधे बात करके भी फीडबैक लिया.

एसडीएम ने डायर नीड (Dire Need) योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर, जिन लाभार्थियों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और राशन कार्ड तैयार हो गए थे, उन्हें वितरित भी किए गए.

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular