Homeआरा भोजपुरकोइलवरगीधा थाना - दुष्कर्म के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज

गीधा थाना – दुष्कर्म के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज

Geedha Rape case: भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गांव में 5 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • हाइलाइट्स:
    • पीड़िता की मां के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
    • कोईलवर थाना क्षेत्र गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

      आरा,बिहार। भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गांव में 5 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पीड़िता की मां के बयान पर गीधा थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने कहा है कि 24 जून को उनकी 5 वर्षीया पुत्री खेलने के लिए अपने बगल में दोस्तों के साथ घर से बाहर निकली थी।

जब काफी देर हो गया। तब मैं वह अपनी बच्ची को ढूंढने घर से बाहर निकली, तो मेरी बेटी गली में रोते हुए अपने घर आ रही थी। घर आकर वह बिस्तर पर मुझे बिना कुछ बोले लेट गई। मेरे द्वारा बच्ची को बिछावन से उठाकर पूछने पर बताया कि मेरे ही बगल के जयप्रकाश पासवान उर्फ चेलवा ने मुझे 10 रुपये देकर खैनी लाने को कहा।

Geedha Rape case: दर्ज प्राथमिक की में दुष्कर्म के अलावे पास्को एक्ट की धारा लगाई गई

उसके बाद जब वह खैनी लाकर चेलवा भैया को दी। तो वह उसे गोद में उठाकर अपने घर में ले गया और मेरे साथ मारपीट किया। इसके बाद पैंट खोलकर जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जयप्रकाश पासवान उर्फ चेलवा को पकड़ कर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया दर्ज प्राथमिक की में दुष्कर्म के अलावे पास्को एक्ट की धारा लगाई गई है। कांडों की अनुसंधानकर्ता दारोगा रश्मि कुमारी को बनाया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular