HomeNewsअंतरराष्ट्रीयराकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय

राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय

41 वर्ष पहले 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज में राकेश शर्मा अंतर‍िक्ष में गए थे

Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला के साथ एक्सियम-4 मिशन आज गुरुवार को दोपहर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचेगा।

  • हाइलाइट:
    • एक्सिओम-4 मिशन आज पहुंचेगा अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला के साथ एक्सियम-4 मिशन आज गुरुवार को दोपहर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार मिशन का भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे पहुंचना निर्धारित है। अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचने के साथ ही ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला इस केन्‍द्र में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे।

कल बुधवार को दिन के बारह बजकर एक मिनट पर फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्‍सियम-4 मिशन भेजा गया। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। एक्सियम-4 मिशन में शुक्‍ला के अलावा अमरीका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

Axiom-4 Mission: 41 वर्ष पहले 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज में राकेश शर्मा अंतर‍िक्ष में गए थे

कल यान के टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद शुभांशु शुक्‍ला ने देश के लिए संदेश भेजा। उन्‍होंने कहा कि 41 वर्ष बाद फिर अंतरिक्ष में होना अद्भुत अनुभव है। शुक्‍ला ने कहा कि मेरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफ़र का हिस्सा बनें, आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए, आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें।

आपको बता दें, ये 14 दिन का मिशन है। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और नासा के संयुक्त सहयोग से विकसित उन्नत खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोगों का संचालन करेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular