Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं उपचुनाव: मधुमाला और उर्मिला बनीं नई वार्ड पार्षद

शाहपुर नपं उपचुनाव: मधुमाला और उर्मिला बनीं नई वार्ड पार्षद

शाहपुर नगर पंचायत के दो वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित

Shahpur NP by-election: शाहपुर नगर पंचायत के दो वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड संख्या सात से मधुमाला देवी और वार्ड संख्या आठ से उर्मिला देवी ने विजय हासिल की है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:
    • वार्ड संख्या सात से मधुमाला देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 49 मतों के अंतर से पराजित किया
    • वार्ड संख्या आठ में उर्मिला देवी ने 212 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की

शाहपुर (आरा), बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के दो वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड संख्या सात से मधुमाला देवी और वार्ड संख्या आठ से उर्मिला देवी ने विजय हासिल की है। मधुबाला देवी को 425 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रथम निकटम द्रौपदी देवी को 376 मत हासिल हुए। वहीं वार्ड संख्या आठ से उर्मिला देवी को 424 मत प्राप्त हुए जबकि नीतू देवी को 212 मत प्राप्त हुए।

Shahpur NP by-election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

जगदीशपुर अनुमंडल के किसान भवन में सोमवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई, जिसके बाद डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीत की खबर फैलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जमकर गुलाल उड़ाए, मिठाइयां बांटीं और अपनी favorites के समर्थन में जयकारे लगाए। विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

वार्ड संख्या सात (गोपालपुर) का चुनावी मुकाबला

वार्ड संख्या सात से मधुमाला देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्रौपदी देवी को 49 मतों के अंतर से पराजित किया। मधुमाला देवी को कुल 425 मत प्राप्त हुए, जबकि द्रौपदी देवी को 376 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में पुनीता देवी को 74, मीरा देवी को 45 और रेणु देवी को 34 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या आठ में उर्मिला की बड़ी जीत

वार्ड संख्या आठ में उर्मिला देवी ने 212 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 424 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू देवी को 212 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी वार्ड की एक अन्य प्रत्याशी रीना देवी को 146 मत प्राप्त हुए।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular