Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में तेज गरज के साथ गिरी आसमानी बिजली, दो की मौत

शाहपुर में तेज गरज के साथ गिरी आसमानी बिजली, दो की मौत

Lightning struck Chhotki Sahajouli: शाहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सहजौली एवं नावाडीह गांव के बीच बधार में रविवार की शाम आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:
    • आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बिजली मिस्त्री समेत दो की मौत
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सहजौली के बधार में घटी घटना

शाहपुर, भोजपुर (बिहार): शाहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सहजौली एवं नावाडीह गांव के बीच बधार में रविवार की शाम आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान छोटकी सहजौली निवासी 91 वर्षीय सुदर्शन यादव और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी 31 वर्षीय गणेश प्रसाद के रूप में हुई है।

Lightning struck Chhotki Sahajouli: रविवार की शाम को अचानक मौसम ने ली करवट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुदर्शन यादव अपने पशुओं को चराने के लिए बधार में गए हुए थे। उसी समय, गणेश प्रसाद, जो पेशे से बिजली मिस्त्री थे, कृषि फीडर के लिए काम कर रहे थे। शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

घटना के बाद, स्थानीय भाजपा नेता रामदास यादव, कृष्णकांत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, घटना की सूचना शाहपुर थाना को भी दी गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत सुदर्शन यादव और गणेश प्रसाद, दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bijay singh

Most Popular