Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में प्राइवेट स्कूल संगठन का हुआ विस्तार

शाहपुर में प्राइवेट स्कूल संगठन का हुआ विस्तार

प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर व सचिव पद पर गुड़ु गुप्ता व प्रवीण ओझा, उपसचिव बबलू कुमार को चुना गया।

Private school organization: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-11 स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रखंड स्तरीय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।

  • हाइलाइट्स: Private school organization
    • एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के उपस्थिति में हुआ प्रखंडस्तरीय विस्तार

आरा/बिहार। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-11 स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रखंड स्तरीय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया। बैठक का नेतृत्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. स्मिता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन स्कूलों व बच्चों के हितों के रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है। साथ ही राइट टू एजुकेशन के तहत चल रहे कार्यो पर भी प्रकाश डाला।

Private school organization: मीडिया प्रभारी पद पर जितेंद्र सिंह को चुना गया

बैठक में उपस्थित प्रखंड के विभिन्न निजी स्कूलों के संचालक व निदेशक उपस्थित हुए। जिसमे प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर व सचिव पद पर गुड़ु गुप्ता व प्रवीण ओझा, उपसचिव बबलू कुमार को चुना गया। वही संगठन के कोषाध्यक्ष के लिए विकास यादव व अजित कुमार तथा मीडिया प्रभारी पद पर जितेंद्र सिंह को चुना गया।

इसके साथ ही राजू कुमार व अभिषेक कुमार को संयोजक बनाया गया। जबकि अक्षयबर प्रसाद, सोनू श्रीवास्तव व रविन्द्र मिश्र को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। चुने पदाधिकारियों को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष बिनोद साह ने बधाई देते हुए कहा गया कि पूर्व के पदाधिकारी पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular