HomeNewsबिहारAra News : सम्मानित हुए चिकित्सक डॉ. के.एन सिन्हा

Ara News : सम्मानित हुए चिकित्सक डॉ. के.एन सिन्हा

लोगो को जिम्मेदारी का बोध कराता है सम्मान-डॉ. के.एन. सिन्हा

Ara Doctor: राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में, पटना से आए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आरा के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में डॉ. के.एन. सिन्हा को सम्मानित किया। डॉ. सिन्हा, जो पहले जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं, को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

  • हाइलाइट:
    • लोगो को जिम्मेदारी का बोध कराता है सम्मान-डॉ. के.एन. सिन्हा

आरा,बिहार। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां पूर्व जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.एन. सिन्हा को सम्मानित किया गया। पटना से आए डाक्टरों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Ara Doctor: चिकित्सा दिवस सप्ताह पर डॉ. सिन्हा को सम्मान

डॉ. सिन्हा ने कहा कि चिकित्सा दिवस सप्ताह पर यह सम्मान, हम लोगों को जिम्मेदारी का बोध कराता है, ताकि पीड़ित मानवता की सेवा हम पुरी लगन और निष्ठा से करें। इस अवसर पर विनय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिन्हा, अनिल कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, शिव नारायण यादव, हरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular