HomeNewsबिहारAra : पीरो में बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव गोबर...

Ara : पीरो में बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव गोबर भरे गड्ढे से बरामद

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव से मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है।

Big news from Piro: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दो दिन से लापता एक मासूम बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है।

  • हाइलाइट्स: Big news from Piro
  • दो दिन से लापता बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद
  • परिजन द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की जतायी आशंका
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग आरोपी व उसके पिता को किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • पीरो थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित गोबर भरे गड्ढे से शनिवार की सुबह मिला शव

Big news from Piro आरा,बिहार। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दो दिन से लापता एक मासूम बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उसका शव पीरो के एक मुहल्ला स्थित गोबर भरे गड्ढे से शनिवार की दोपहर बरामद किया गया। मृत बच्ची के चेहरे पर खून का निशान एवं शरीर के निचले भाग पर खून का धब्बा पाया गया। जिसके कारण परिजन द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को फेकें जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्थित एक मुहल्ला निवासी 4 वर्षीया पुत्री रोही खातून (काल्पनिक नाम) है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुड़ गए हैं। वहीं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नाबालिक आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी उसी गांव के निवासी मुलगी हाशमी एवं उनका नाबालिक पुत्र है।

इधर, मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि गुरुवार की शाम मोहर्रम के त्योहार को लेकर जब उनकी गली से डंका बजाने वाला गुजर रहा था। उसी के पीछे उनकी भतीजी चली गई। वहां पर आरोपी नाबालिग भी उनके घर के सामने बैठा हुआ था। उसे देख उन्होंने उसे डांटा भी था। लेकिन वह वहां से भागा नहीं। आरोपी नाबालिग जब उसे लेकर भाग रहा था, तो उनके छोटे भतीजे ने उसे देख लिया और कहा कि तुम इसे कहां ले जा रहे हो। तब उसने कहा था कि मैं इसे घर पहुंचाने जा रहा हूं। इसके बाद उसकी हत्या कर शव मोहल्ला स्थित एक घर के पीछे गोबर भरे गड्ढे में गाड दिया।

उन्होंने बताया कि रात में जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद परिजन द्वारा पीरो थाना में शुक्रवार को उसके लापता हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ रात भर बच्ची की खोजबीन की। लेकिन बच्ची नहीं मिल पाई। इसके बाद सुबह में दोबारा बच्ची की खोजबीन शुरू की गई।

Big news from Piro : गोबर भरे गड्ढे मे बच्ची का पैर बाहर निकला देखा

इसी बीच जब मोहल्ले का एक लड़का उसी गोबर भरे गड्ढे मे गया, तो उसने बच्ची का पैर बाहर निकला देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृत बच्ची के चाचा ने आरोपी नाबालिग बच्चे एवं उसके परिवार से किसी भी प्रकार के विवाद में दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग सुलेशन एवं अन्य नशीले पदार्थ का नशा करता है। जिसके कारण उसने उनकी मासूम भतीजी की हत्या कर उसके शव को मोहल्ला स्थित गोबर भरे गड्ढे में गाड दिया था। उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किया जाना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम
उधर, सिविल सर्जन डॉ.शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर चार सदस्यीय डॉक्टर के टीम का बोर्ड गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची का वेजाईनल स्वाब भी लिया गया। चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ.आनंद कुमार, डॉ.कुमार नीतीश एवं महिला डॉ. शाजिया कौसर शामिल थी।

पीरो एसडीपीओ बोले: नाबालिग के साथ देखा गया था बच्ची को
पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 3 जून को पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव में मेला लगा था और उसी शाम बच्ची घर से निकल गई थी। उसे मोहल्ले के ही एक नाबालिग के साथ उसे देखा गया था। उन्होंने बताया कि बच्ची का भागलपुर में दो घर है। परिजन इस असमंजस में रह गए कि वह शायद उसे घर पर सोई हो। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन द्वारा शुक्रवार की शाम इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा लगातार बच्ची की तलाश की गई और शनिवार की दोपहर उसके शव को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग एवं उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

मृतका के घर में मचा कोहराम
आरा। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां व दो बहन एवं एक भाई है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृत बच्ची की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular