Chandwa-Dharhara Road: भोजपुर जिलाधिकारी ने चंदवा-धरहरा नहर बांध पथ निर्माण कार्य की समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश।
- हाइलाइट:
- प्रगति यात्रा (भोजपुर भ्रमण) के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी इस कार्य की घोषणा
आरा, भोजपुर। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर चल रहे पथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की। यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर भ्रमण के अवसर पर की गई महत्त्वपूर्ण घोषणा का हिस्सा है। इस मार्ग का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कार्य का आवंटन भी किया जा चुका है।
Chandwa-Dharhara Road: बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश
जिलाधिकारी ने परियोजना के महत्व को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तेज गति से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


