Homeबिहारआराआरा के खानकाह फरिदिया में 121वां दो दिवसीय सालाना उर्स 21 जुलाई...

आरा के खानकाह फरिदिया में 121वां दो दिवसीय सालाना उर्स 21 जुलाई से

सालाना उर्स पीरे तरीकत अलहाज अब्दुस सलाम साहब की सरपरस्ती में अगामी 21 और 22 जुलाई को आयोजित होगा

Khanqah Faridiya Mirganj Arrah: खानकाह के सदर मौलाना अब्दुस सलाम फरीदी ने बताया कि दीन की तबलीग के लिए आरा शहर में सुल्तानुल मशायक ने खानकाह फरीदिया की बुनियाद अपने हाथों रखी थी।

  • हाइलाइट:
    • सालाना उर्स पीरे तरीकत अलहाज अब्दुस सलाम साहब की सरपरस्ती में अगामी 21 और 22 जुलाई को आयोजित होगा

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के आरा शहर के मीरगंज स्थित रूहानी व मरकजी खानकाह फरिदीया में सुल्तानुल मशाऐख हाफिज शाह मोहम्मद फरीदउद्दीन आरवी रहमतुल्लाह अलैह का 121वां दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन इस साल भी पीरे तरीकत अलहाज अब्दुस सलाम साहब की सरपरस्ती में अगामी 21 और 22 जुलाई को आयोजित होगा। अगामी 21 जुलाई (सोमवार) को नमाज असर के बाद परचम कुशाई का कार्यक्रम होगा।

मगरिब की नमाज के बाद महफिले मिलाद ए पाक होगा। ऐशा की नमाज के बाद हिन्दुस्तान के कोने-कोने से आए विद्वान ओलमाओं के द्वारा तकरीर होगा। तत्पश्चात सुल्तानुल मशायक के आस्ताने पर चादरपोशी होगी। इसके बाद लंगरखानी का आयोजन होगा।

Khanqah Faridiya Mirganj Arrah: उर्स के दूसरे दिन फातेहा के बाद लंगरखानी का आयोजन

22 जुलाई (मंगलवार) की सुबह 6 बजे भलुहीपुर स्थित शाह मसलाउद्दीन रहमतुल्लाह अलैह एवं मोईन बाबू शाह रहमतुल्लाह की मजार पर चादरपोशी होगी। सुबह 8 बजे खानकाह फरीदीया मीरगंज आरा में कुरानखानी होगी। उसके बाद कुल और फातेहा का कार्यक्रम होगा। खानकाह कमिटी ने कहा कि उर्स के दूसरे दिन फातेहा के बाद लंगरखानी का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके खानकाह के सदर मौलाना अब्दुस सलाम फरीदी ने बताया कि दीन की तबलीग के लिए आरा शहर में सुल्तानुल मशायक ने खानकाह फरीदिया की बुनियाद अपने हाथों रखी थी। आज की तारीख में उनके अकीदतमंदो कि तादाद लाखों में है, जो शहर आरा के अलावे उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल एवं मुल्क के कोने-कोने में फैले हुए हैं।

सुल्तानुल मशायक हाफिज शाह मोहम्मद फरीदुद्दीन आरवी रहमतुल्लाह अलैह की पूरी जिंदगी अल्लाह की इबादत के अलावे लोगों की खिदमत में गुजरी, जो आज भी खानकाह में नजर आता है। खानकाह में इबादत के साथ-साथ इंसानों की खिदमत का सबक सिखाया जाता है, उन्होने कहा की खानकाह एक ऐसी जगह है। जहां सभी लोगों की मुरादें पूरी होती है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular