Homeबिहारआराबाढ़ पूर्व तैयारी, आरा एसडीएम द्वारा तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

बाढ़ पूर्व तैयारी, आरा एसडीएम द्वारा तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

Ara SDM: जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • हाइलाइट:
    • कटाव निरोधक कार्यों में गति लाने तथा बाढ़ राहत शिविरों को लेकर दिए गए निर्देश

बिहार (आरा)। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर द्वारा आरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा के क्रम में किया गया, जिसके अंतर्गत संभावित प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया गया।

Ara SDM: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से कटाव निरोधक कार्यों में गति लाने तथा बाढ़ राहत शिविरों की स्थापना एवं आवश्यक सामग्री की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular