Homeआरा भोजपुरशाहपुरबाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत

बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित बांध के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

  • हाइलाइट: Damodarpur
  • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित बांध के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

शाहपुर, आरा: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित बांध के समीप बाढ़ के पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक 89 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। सोमवार की सुबह यह घटना तब हुई जब किसान अपने खेत से वापस लौट रहे थे। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्व.कमपति कमरक उर्फ कमलपति के 89 वर्षीय पुत्र गुप्तेश्वर कमरक हैं। वह पेशे से किसान थे।

Damodarpur: खेत से वापस लौटने के दौरान हुई घटना

इधर, मृतक बुजुर्ग के बेटे अखिलेश कमरक ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत में गए थे। बाढ़ का पानी अधिक बढ़ जाने के कारण दामोदरपुर गांव स्थित बांध के समीप गड्ढे में पानी भर गया है। जब वह खेत से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान वह दामोदरपुर बांध के समीप बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular