- हाइलाइट: Bhojpur district administration
- जिला प्रशासन द्वारा जवईनिया में बहुआयामी राहत व्यवस्था
- राहत कार्यों की निगरानी के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती
शाहपुर,आरा: बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो लोगों के जीवन में व्यापक क्षति पहुंचाती है। ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल के जवईनिया गांव, गंगा के कटाव से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के घर गंगा में समा गए हैं, जिससे ग्रामीण बेघर हो गए हैं और अस्थायी ठिकानों में रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों की आंखों में आंसू और भविष्य को लेकर गहरी चिंता साफ देखी जा सकती है। वही जिले के डीएम तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान की जा सके। बहुआयामी राहत व्यवस्था अभियान चलाकर भोजपुर जिला प्रशासन प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रही है।
Bhojpur district administration: जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य:
भोजन व्यवस्था: प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है, जहां नियमित रूप से गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

परिवहन सुविधा:लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी का त्वरित उपचार सुनिश्चित हो सके।

अस्थायी आवास:पॉलीथीन शीट्स का वितरण करके प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय प्रदान किया जा रहा है।

पशु देखभाल:मवेशियों के लिए चारा और पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पशुओं की चिकित्सीय जांच की जा रही है तथा आवश्यक दवाएं भी वितरित की जा रही हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी आवश्यक गतिविधियाँ युद्धस्तर पर संचालित की जा रही हैं। राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो मौके पर रहकर सभी गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं।


