Homeबिहारआराआरा की वायरल गर्ल तृप्ति का संभावना स्कूल में हुआ दाखिला

आरा की वायरल गर्ल तृप्ति का संभावना स्कूल में हुआ दाखिला

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह की उपस्थिति में हुआ नामांकन

  • हाइलाइट्स: Ara viral girl Tripti
    • बच्ची की विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए एलकेजी में कराया गया नामांकन
    • 12वीं तक संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में निःशुल्क करेगी पढ़ाई
    • विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल थी तृप्ति

बिहार (भोजपुर)। आरा की वायरल गर्ल व विलक्षण प्रतिभा की धनी तीन वर्षीया बच्ची तृप्ति का‌ शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में नामांकन कराया गया है। बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए उसका एलकेजी में नामांकन हुआ है। बच्ची अब विद्यालय में 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई करेगी। संभावना स्कूल ट्रस्ट बच्ची के पढ़ाई, ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी आदि का खर्च वहन करेगा।

इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि शहर के शीतल टोला निवासी त्रिलोकी शर्मा की तीन वर्षीया बेटी तृप्ति शर्मा अपनी विलक्षण प्रतिभा के चलते पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल थी। उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं। जबकि मां रेणू शर्मा गृहणी है। वह एक भाई और एक बहन में बडी है। छोटा भाई डेढ़ साल का है।

गरीबी के कारण बच्ची के माता-पिता उसका नामांकन किसी बड़े शिक्षण संस्थान एवं स्कूल में नामांकन नहीं करा पाए थे। इस बात की जानकारी संभावना विद्यालय परिवार को मिली। इसके बाद मीडिया कर्मियों की मदद से बच्ची की माता से संपर्क किया। इसके बाद बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए आज उसका एलकेजी में नामांकन किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची 3 साल की है। उसका प्ले ग्रुप में नामांकन होना चाहिए। लेकिन वह नर्सरी की सभी चीजों को जानती है। इसलिए उसका एलकेजी में नामांकन कराया गया। निदेशक ने बताया कि विद्यालय अपने स्थापना कल से ही जिले के प्रतिभावान बच्चों एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करता आ रहा है। कोरोना काल में वैसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिए हैं। आज भी उन बच्चों को विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

Ara viral girl Tripti: प्राचार्या डॉ .अर्चना सिंह ने कहा तीन वर्षीया बच्ची को अपनी उम्र से ज्यादा जानकारी है

प्राचार्या डॉ .अर्चना सिंह ने कहा कि शीतल टोला निवासी तीन वर्षीया बच्ची को अपनी उम्र से ज्यादा जानकारी है। वह प्रतिभा की धनी है। बच्ची का आज नामांकन विद्यालय में हुआ है। उसे नामांकन के साथ ही ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी आदि उपलब्ध करा दिया गया है कोशिश रहेगी की बच्ची की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। वह आगे कुछ और बड़ा करें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular