Homeआरा भोजपुरबिहियाBihiya - बेलवनिया बाजार खाद दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Bihiya – बेलवनिया बाजार खाद दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे व्यवसायी

बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया बाजार की सोमवार की सुबह की घटना

  • हाइलाइट: Firing at Belvania fertilizer shop
    • फायरिंग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस
    • सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान और धरपकड़ की कोशिश

आरा/बिहिया। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया बाजार में सोमवार की सुबह अज्ञात बदमाशों की ओर से खाद दुकान पर फायरिंग कर दी गयी। बाइक सवार दो बंदूकधारी बदमाशों पर दो राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। फायरिंग में खाद व्यवसायी उदय शंकर सिंह बाल-बाल बचे गये। गोली उनकी दुकान में रखे पेन्ट के डिब्बे और दीवार पर लगी है। व्यवसायी उदय शंकर सिंह थाना क्षेत्र के झौंवा गांव के रहने वाले हैं। बेलवनिया बाजार में उनकी खाद की दुकान है। उनके पिता स्व. राजदेव सिंह पूर्व सरपंच रह चुके हैं। हालांकि फायरिंग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Firing at Belvania fertilizer shop: बाइक सवार दो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग

इधर, सुबह-सबेरे फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन की। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा द्वारा भी अपने स्तर से छानबीन की गयी। बताया जा रहा है कि खाद व्यवसायी उदय शंकर सिंह सोमवार की सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी गई। उससे अफरातफरी मच गयी।

एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान और धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। घटना में इस्तेमाल बाइक का भी सत्यापन किया जा रहा है। एसडीपीओ के अनुसार अबतक की जांच में दुकानदार की ओर से धमकी दिये जाने आदि की शिकायत नहीं करायी गयी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular