Homeबिहारभोजपुरआवासित बालिका को राजस्थान की दंपति को सौंपा गया

आवासित बालिका को राजस्थान की दंपति को सौंपा गया

DM Tanay: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत उदयपुर (राजस्थान) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया।

  • हाइलाइट: DM Tanay
  • प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत जिला पदाधिकारी द्वारा दत्तक अभिभावकों को सौंपी गई बालिका

    आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत उदयपुर (राजस्थान) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी,कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular