HomeNewsबिहारम्यूल खाता खोल साइबर फ्रॉड के पैसे मंगाने वाला अपराधी आरा से...

म्यूल खाता खोल साइबर फ्रॉड के पैसे मंगाने वाला अपराधी आरा से गिरफ्तार

Cyber Culprit arrested : भोजपुर साइबर पुलिस द्वारा म्यूल खाता खोलकर साइबर फ्रॉड के पैसे मंगाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट: Cyber Culprit arrested
  • साइबर प्रहार-तीन अभियान के तहत कार्रवाई:
  • नवादा थाने के मौलाबाग पटेल नगर से साइबर थाने की पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा
  • साइबर पुलिस के निशाने पर विभिन्न बैंकों के 121 म्यूल खाते, चल रही जांच

आरा। भोजपुर साइबर पुलिस द्वारा म्यूल खाता खोलकर साइबर फ्रॉड के पैसे मंगाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग पटेल नगर निवासी विजय सिंह का पुत्र अंशु सिंह है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। साइबर प्रहार-तीन अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। फिलहाल साइबर पुलिस के निशाने पर करीब 121 अन्य म्यूल खाते हैं। इनकी जांच की जा रही है।

Cyber Culprit arrested : विभिन्न बैंकों के 121 म्यूल खाते को जांच करने का निर्देश

साइबर डीएसपी स्नेह सेतू की ओर से शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी। प्रेस बयान में बताया गया है कि साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना द्वारा साइबर प्रहार-तीन अभियान चलाया जा रहा है। उसके तहत पटना की इकाई द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और वित्तीय लेनदेन के विश्लेषण के आधार पर विभिन्न बैंकों के 121 म्यूल खाते को चिन्हित कर भोजपुर साइबर पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी कि इन खातों का उपयोग विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के पैसे की प्राप्ति और हस्तानांतरण करने में किया गया है। जांच के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। उसी दौरान म्यूल खाताधारक अंशु सिंह के खाते की जांच की गयी। उसमें यह बात सामने आयी कि इनके खाते से 50 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन और निकासी की गयी है। उसके बाद अंशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular