Homeबिहारआराऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 17 मई को

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 17 मई को

Ara News : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद द्वारा आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर भोजपुर डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

  • हाइलाइट: Ara News
  • पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक होगी परीक्षा
  • जिला मुख्यालय स्थित कुल 15 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
  • किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
  • जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद द्वारा आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा-2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

यह परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कुल 110 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Ara News : इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं

ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इस उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। साथ ही, परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में हाफ शर्ट/कुर्ती एवं चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति दी गई है।

जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा अवधि में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु समाहरणालय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular