Homeभोजपुरबड़हारासोहरा गांव में नाच के दौरान विवाद में दो पक्षों के बीच...

सोहरा गांव में नाच के दौरान विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, गयारह जख्मी

Sohra Village : भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में दो दिन पूर्व नाच के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

  • हाइलाइट: Sohra Village
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में दो दिन पूर्व नाच के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से गयारह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी 65 वर्षीय श्री चौधरी, उनका 32 वर्षीय पुत्र नंदजी चौधरी, 30 वर्षीय पुत्र राजू चौधरी, 26 वर्षीय पुत्र दिलीप चौधरी, 18 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी शामिल है।

जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी 60 वर्ष राम सिंगार बिंद, 55 वर्षीय मंडल बिंद, 18 वर्षीय नीतीश कुमार, 22 वर्षीय राम अयोध्या राम, 23 वर्षीय सत्यम कुमार एवं 18 वर्षीय संजीत कुमार शामिल है।

बताया जाता है कि 13 मई की रात सोहरा गांव में नाच देखने के दौरान उपजे विवाद में मुन्ना कुमार को पीटा गया था, जिसको लेकर दूसरे पक्ष के सत्यम से झगड़ा हुआ था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों से गयारह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular