Homeआरा भोजपुरबिहियाअमराई नवादा गांव के समीप मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत,...

अमराई नवादा गांव के समीप मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो जख़्मी

Motorcycle Accident on Amrai Nawada: बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

  • हाइलाइट: Motorcycle Accident on Amrai Nawada
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। बक्सर-पटना फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठे बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी अशोक सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शर्मा है। वह पेशे से कारपेंटर था। जबकि जख्मियों में बबुरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी 75 वर्षीय हित नारायण सिंह एवं उसी गांव के निवासी 40 वर्षीय गुला शर्मा शामिल है।

इधर, हित नारायण सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने अपने गांव के ही सुरेंद्र शर्मा एवं गुला शर्मा के साथ बाइक द्वारा बिहिया गए थे। जब तीनों बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान अमराई नवादा के समीप बाइक अचानक सड़क पार कर रही मवेशी से टकरा गई। जिसमे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र शर्मा मौत हो गई। जबकि जख़्मी गुला शर्मा एवं हित नारायण सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular