Homeबिहारआराआरा नवादा थाना पुलिस ने बाइक पर लोड 48 लीटर अंग्रेजी शराब...

आरा नवादा थाना पुलिस ने बाइक पर लोड 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Ara Nawada Police Station: आरा नवादा थाना में पुलिस ने बाइक चालक सह कारोबारी के खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Nawada Police Station
  • पुलिस को देख कारोबारी बाइक छोड़ भाग निकला

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज के पास से पुलिस ने बाइक पर लोड 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पावरगंज की ओर से एक बाइक सवार द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची, पुलिस को देख कारोबारी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भागने लगा। तब पुलिस द्वारा भी उसका पीछा किया गया। तभी वह बाइक छोड़ वह भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की व उक्त बाइक को जब्त कर लिया।

वही नवादा थाना में पुलिस ने बाइक चालक सह कारोबारी के खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार जब्त बाइक औरंगाबाद जिले से चोरी की गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular