Homeबिहारआराआरा के जगजीवन हाल्ट के समीप घटी घटना

आरा के जगजीवन हाल्ट के समीप घटी घटना

Jagjivan Halt Ara: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हाल्ट के समीप रविवार की रात ट्रेन से गिरकर रिटायर आर्मी मैन के पुत्र की मौत हो गई।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Jagjivan Halt Ara
  • ट्रेन से गिरकर रिटायर आर्मी मैन के पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • जगजीवन हाल्ट के समीप रविवार की रात घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हाल्ट के समीप रविवार की रात ट्रेन से गिरकर रिटायर आर्मी मैन के पुत्र की मौत हो गई। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह मृतक के परिजन को हुई। रेल‌ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी त्रिभुवन राम का 37 वर्षीय पुत्र युधेश्वर कुमार है। वह पहले बीएसएफ में था। कर्तव्यहीनता के आरोप में उसे वर्ष 2022 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह गांव पर ही रहता था।

वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ले में अपने मकान में रहता था। इधर, मृतक के चचेरे भाई विक्रमा राम ने बताया कि वह रविवार को करीब दो बजे घर से आरा आने के लिए निकला था। इसी बीच यह घटना घट गई।

Tiyar Pax
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular