Girl Kidnapping FIR: आरा टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला द्वारा स्थानीय थाने में 11 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
- हाइलाइट: Girl Kidnapping FIR
- मामा के घर गई थी लड़की, लेकिन वापस नहीं लौटी
- वीडियो और फोटो वायरल करने की युवक दे रहा था धमकी
आरा। नगर थाना पुलिस की टीम ने लड़की के अपहरण के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टाउन थाना क्षेत्र के गोला मोहल्ला निवासी साहिल कुमार है। इस संबंध में टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला द्वारा स्थानीय थाने में 11 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दिए गए आवेदन में महिला ने कहा है कि मेरी पुत्री 11 जून को अपराह्न 3 बजे अपने मामा के घर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 3 बजकर 50 मिनट के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने इस संबंध में गोला मोहल्ला निवासी साहिल के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा कि साहिल मेरी लड़की को बहुत दिन से धमकी दे रहा था, कि तुम्हारा वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। उक्त लड़के के साथ उसके चार-पांच मित्र भी मिले हुए थे।




