Ram Awadhesh Singh: पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के जयंती समारोह की रूपरेखा और सफलता को सुनिश्चित करने के लिए आरा प्रखंड के धोबहा बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
- हाइलाइट: Ram Awadhesh Singh
- आगामी 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले जयंती समारोह में शामिल होने की अपील की गई।
आरा। आगामी 18 जून 2026 को नारायण कॉम्प्लेक्स, जीरो माइल आरा में आयोजित होने वाले मंडल मसीहा पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के जयंती समारोह की रूपरेखा और सफलता को सुनिश्चित करने के लिए आरा प्रखंड के धोबहा बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
Ram Awadhesh Singh : अस्सी के दशक में राम अवधेश सिंह ने किया था आगाह
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नंद किशोर यादव ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज बिहार और केंद्र, दोनों ही स्तरों पर सत्ता की बागडोर पिछड़ों के हाथों में होने के बावजूद अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अस्सी के दशक में मंडल मसीहा राम अवधेश सिंह ने जिन विसंगतियों के प्रति आगाह किया था, आज वे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती के अवसर पर ‘बोल पचासी हल्ला बोल’ आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो ‘बोल पचासी अधिकार मंच’ के बैनर तले संचालित होगा।
बैठक के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों और आम नागरिकों से 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
इस बैठक में विचार विमर्श और संबोधन के क्रम में प्रो. राजेंद्र त्यागी, शेषनाथ यादव, अजय यादव, सत्यनारायण मुखिया, राजू यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव, अमरदीप ब्यास, अवधेश सिंह, बबन सिंह, ललन यादव, अरुण कुमार यादव, बिरेंद्र चंद्रवंशी, रबी प्रजापति, ददन पासवान, नसीम अंसारी और विनोद कुमार पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




