Homeबिहारआराआरा में स्कार्पियो से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब...

आरा में स्कार्पियो से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद

स्कार्पियो से 388.800 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Shivam Ojha arrested पुलिस टीम ने मौके से वाहन के चालक बिहिया थाना क्षेत्र के धवरी गांव निवासी तारकेश्वर ओझा के पुत्र शिवम ओझा को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट: Shivam Ojha arrested
  • स्कार्पियो से 388.800 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये आँका गया
  • उत्तर प्रदेश से पटना की ओर ले जाया जा रहा था जप्त शराब

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया 10 जून (बुधवार) को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बामपाली पुल के पास एक महिंद्रा स्कार्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

Shivam Ojha arrested : वाहन चालक बिहिया थाना क्षेत्र के धवरी गांव निवासी

स्कार्पियो पर दूसरे प्रदेश का निबंधन अंकित पाया गया। टीम ने मौके से वाहन के चालक बिहिया थाना क्षेत्र के धवरी गांव निवासी तारकेश्वर ओझा के पुत्र शिवम ओझा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से कुल 388.800 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular