Homeबिहारआरापवना स्थित आर.बी.एस.पब्लिक स्कूल का छात्र सौरव कुमार मिश्रा सम्मानित

पवना स्थित आर.बी.एस.पब्लिक स्कूल का छात्र सौरव कुमार मिश्रा सम्मानित

Ara Postal Superintendent: डाक अधीक्षक ने बताया कि फिलैटेली (डाक टिकट संग्रह) को बढ़ावा एवं नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने के उदेश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना का आयोजन किया जाता है।

  • हाइलाइट: Ara Postal Superintendent
  • दीनदयाल स्पर्श योजना 2025-26 के अंतर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत
  • डाक अधीक्षक ने 6 हजार रुपये का छात्रवृत्ति राशि का सौंपा चेक

आरा। डाक अधीक्षक कार्यालय में दीनदयाल स्पर्श योजना से सम्बंधित समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दीनदयाल स्पर्श योजना 2025-26 के अंतर्गत चयनित पवना स्थित आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र सौरव कुमार मिश्रा को डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने सम्मानित किया। सफल विद्यार्थी को रुपये 6 हजार की छात्रवृति राशि का चेक सौंपते हुए डाक अधीक्षक ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस योजना के तहत पुरे बिहार में लिखित परीक्षा पिछले वर्ष 2025 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में राज्य भर में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मेधा सूची तैयार कर प्रतिभावान छात्र-छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Ara Postal Superintendent : दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना छात्रवृति

डाक अधीक्षक ने बताया कि फिलैटेली (डाक टिकट संग्रह) को बढ़ावा एवं नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने के उदेश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना का आयोजन किया जाता है। इस योजना में कक्षा 6 से 9 तक के बच्चे भाग ले सकते है और रुपये 500/- प्रति माह की छात्रवृति प्राप्त करने का लाभ उठा सकते है।

मौके पर श्री कुमार के अलावे श्रीवास्तव अभिषेक डाक निरीक्षक पूर्वी, मनोरंजन कुमार सिंह विकास पदाधिकारी, राहुल कुमार, डाक सहायक, कुंदन कुमार सिंह, डाक सहायक, एवं डाक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular