Homeबिहारभोजपुरभोजपुर दत्तक केंद्र से महाराष्ट्र की दंपती को सौंपी गई बालिका

भोजपुर दत्तक केंद्र से महाराष्ट्र की दंपती को सौंपी गई बालिका

Bhojpur Adoption Centre: यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur Adoption Centre
  • दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बालिका को महाराष्ट्र निवासी दंपति को सौंपा गया
  • डीडीसी गुंजन सिंह द्वारा प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत सौंपी गई बालिका

आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत पुणे (महाराष्ट्र) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular