HomeNewsक्राइमभोजपुर के संदेश में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग

भोजपुर के संदेश में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग

Umesh Singh Kholpur: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के खोलपुर गांव में जमीन के विवाद में शनिवार को बदमाशों द्वारा सुधा डेयरी के प्रखंड सचिव पर फायरिंग कर दी गई।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Umesh Singh Kholpur
  • बदमाशों ने सुधा डेयरी के प्रखंड सचिव पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे
  • पीड़ित उमेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी
  • घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक कारतूस एवं एक खोखा बरामद

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के खोलपुर गांव में जमीन के विवाद में शनिवार को बदमाशों द्वारा सुधा डेयरी के प्रखंड सचिव पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि इस दौरान वे बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार पीड़ित संदेश थाना क्षेत्र के खोलपुर गांव निवासी नारायण सिंह के पुत्र उमेश कुमार सिंह है। वह सूधा डेयरी के प्रखंड सचिव है। बताया जाता है कि खोलपुर गांव निवासी राकेश कुमार एवं सुपन कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें उमेश कुमार सिंह गांव के सुपन कुमार के पक्ष से थे।

Umesh Singh Kholpur : घटनास्थल से एक देशी कट्टा, एक कारतूस एवं एक खोखा बरामद

इसी विवाद के कारण सोमवार को जब अपने घर के पास थे। तभी राकेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका और उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग के दौरान वे बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से मिलकर जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा, एक कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उमेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर खोलपुर गांव निवासी राकेश कुमार सहित छह लोगों खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular