BJP Mandal Meeting: बैठक में कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई जानकारी और अपेक्षाओं को समझते हुए विधायक ने कहा समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
- हाइलाइट: BJP Mandal Meeting
- शाहपुर व बिहिया मंडल में विधायक ने की जन-सुनवाई
आरा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विधायक राकेश रंजन ओझा ने शाहपुर व बिहिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों के द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के अभिभावकों, वरिष्ठजनों और जागरूक नागरिकों के साथ सीधा एवं आत्मीय संवाद स्थापित किया।
BJP Mandal Meeting : समस्याओं को विधायक ने सुना, किया आश्वस्त
बैठक के दौरान श्री ओझा ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को अत्यंत गंभीरता से सुना। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं व निवासियों द्वारा दी गई जानकारी और अपेक्षाओं को समझते हुए विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई प्रत्येक सुझाव पर पूरी गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि जनता का यह अटूट विश्वास और समर्थन ही उन्हें समाज और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने दोहराया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनका संकल्प अडिग है।

