Police vehicle parade: आरा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाहन परेड आयोजित की गई। एसपी अवधेश दीक्षित ने विभागीय वाहनों का निरीक्षण कर खराब पाए गए वाहनों को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
- हाइलाइट:Police vehicle parade
- निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
- तकनीकी जांच:
- लॉग बुक एवं ईंधन ऑडिट:
- वैधानिक कागजात अनुपालन:
- सुरक्षा एवं संचार उपकरण :
आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार को पुलिस वाहनों की परेड आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने विभागीय वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब पाए गए वाहनों को अतिशीघ्र दुरुस्त या मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन परेड का मुख्य उद्देश्य विभागीय वाहनों की कार्यक्षमता बनाए रखना और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस दौरान सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।
Police vehicle parade: लॉग बुक और ईंधन खपत की जांच
निरीक्षण के दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति की भी सख्त समीक्षा की गई। इंजन, गियरबॉक्स, ब्रेक, क्लच, स्टेयरिंग और सस्पेंशन की स्थिति का आकलन कर उन्हें ए, बी और सी ग्रेड के आधार पर जांचा गया। वाहनों की लॉग बुक अद्यतन है या नहीं, इसकी जांच की गई। साथ ही स्वीकृत मानकों के अनुसार ईंधन की खपत का मिलान भी किया गया।
वैधानिक कागजात का सत्यापन: निरीक्षण के दौरान वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और फिटनेस की वैधता की अनिवार्य रूप से जांच की गई। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई।
सुरक्षा और संचार उपकरणों की जांच: पुलिस वाहनों में लगे सायरन, पीए सिस्टम, वीएचएफ वायरलेस सेट और जीपीएस/वीटीएस ट्रैकिंग की उपलब्धता एवं कार्यक्षमता की जांच की गई। इसके साथ ही टायर, स्टेपनी और आपातकालीन टूल्स की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहनों में पाई गई तकनीकी खराबियों को समयबद्ध तरीके से दूर कराया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में कार्रवाई करने में किसी तरह की परेशानी न हो।


