HomeNewsबिहारआरा के पकड़ी चौक का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ करने की घोषणा

आरा के पकड़ी चौक का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ करने की घोषणा

भोजपुर भाजपा ने मनाया पीएम मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव

Seva Jyoti Chowk: आरा में भोजपुर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना और बाद में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली।

  • हाइलाइट: Seva Jyoti Chowk
  • नागरी प्रचारिणी सभागार से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’,
    पकड़ी चौक का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ करने की घोषणा

आरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भोजपुर भाजपा की ओर से ‘राष्ट्रीय सेवा के 25 वर्ष, विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के गीत के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सामूहिक रूप से सुना।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

कार्यक्रम के बाद भोजपुर भाजपा की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पकड़ी चौक पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर पकड़ी चौक का नामकरण ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में जगन्नाथ ठाकुर, सदस्य उपमंत्री दर्जा राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री, बिहार भाजपा; रत्नेश कुमार, विधानसभा सदस्य एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक; पूर्व सांसद मीना सिंह; बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह; पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह; भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज और आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन संयोजक प्रतीक राज और सह-संयोजक आदित्य सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायी बताया। कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली।

सेवा ज्योति यात्रा में सीडी शर्मा, धीरेंद्र सिंह, प्रहलाद राय, सूर्यकांत पांडेय, ममता सिंह, मिथलेश कुशवाहा, उदय सिंह, कौशल विद्यार्थी, वंदना राजवंशी, आलोक अंजन, अंकित तिवारी, पुतुल गुप्ता, संजय सिंह, जीतू चौरसिया, मधु मिश्र, ज्योति कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी, विष्णु मिश्रा, हरेंद्र पांडेय और अशोक वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular