Reena Devi Sultanpur: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
- हाइलाइट: Reena Devi Sultanpur
- पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
- मृतका के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज हुई प्राथमिकी
आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने ही गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मृतका सुल्तानपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी रीना कुमारी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मुकेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।
Reena Devi Sultanpur: आरोपी पति को गिरफ्तार
इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में मृतका के भाई मिथिलेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

