Homeबिहारभोजपुरआरा: जमीन विवाद और गोलीबारी में अब तक 11 आरोपी सलाखों के...

आरा: जमीन विवाद और गोलीबारी में अब तक 11 आरोपी सलाखों के पीछे

Rampur Sanadiya: इस मामले में पुलिस के बयान के आधार पर दोनों पक्षों के कुल 36 नामजद व्यक्तियों और लगभग 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Rampur Sanadiya
  • जमीन पर कब्जे के विवाद में गोलीबारी करने में दो आरोपित गिरफ्तार

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर उपजे विवाद में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी क्रम में दो और मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी छोटू यादव (स्व. जवाहर यादव के पुत्र) और कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी राजा साह उर्फ सुमित सागर (हरेराम प्रसाद के पुत्र) के रूप में हुई है।

एसपी राज के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये दोनों ही नामजद आरोपित थे, जिन्हें मंगलवार की देर रात उनके घर से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 11 आरोपितों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।

Rampur Sanadiya: जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान दो गुटों के बीच विवाद

बता दें कि पिछले बुधवार को रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं हुईं। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उपद्रवियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी धमकाने का दुस्साहस किया था।

इस मामले में पुलिस के बयान के आधार पर दोनों पक्षों के कुल 36 नामजद व्यक्तियों और लगभग 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि नामजद आरोपितों में कथित रूप से बी कंपनी और ध्रुव ब्रांड से जुड़े सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही, शहर के कुछ चर्चित ठेकेदारों और भू-माफियाओं का नाम भी इसमें सामने आया है, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular