Homeराजनीतराजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को 354 वोट...

राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को 354 वोट से हराया

RJD Sonu Rai: आरा शहर के राजकीय कन्या+2 उच्च विद्यालय में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतगणना

  • हाइलाइट: RJD Sonu Rai
  • बिहार विधान परिषद् उप चुनाव: सोनू राय को 2507 वोट जबकि कन्हैया प्रसाद को 2153 मत मिले

आरा। शहर के राजकीय कन्या+2 उच्च विद्यालय, आरा में गुरुवार को बिहार विधान परिषद् के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन-26 की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। मतगणना के बाद राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को 354 वोटो से हराया। महागठबंधन के (राजद) प्रत्याशी सोनू कुमार राय को 2507 मत प्राप्त हुए। जबकि एनडीए के जदयू प्रत्याशी के कन्हैया प्रसाद को 2153 मत मिले। वही निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय को 636 मत, कन्हैया प्रसाद को 25 मत, निरंजन कुमार राय को 12 मत और लालू प्रसाद को 30 मत प्राप्त हुए।

निर्वाची पदाधिकारी सह भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा बीच के बीच पांच चरणों में संपन्न हुई। कुल मतों की संख्या 5956 था, जिसमें 5335 वैध तथा 621 अवैध था। प्रत्याशी को जीत के लिए वैध मतो का 50 प्रतिशत प्लस 1 रखा गया था। विजयी होने के लिए प्रत्याशी को 2668 मत आवश्यक था।

RJD Sonu Rai : द्वितीय वरीयता के पाच चरणों की मतगणना के बाद

निवार्ची पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम वरीयता के वोटों गिनती के पश्चात् एनडीए के जदयू प्रत्याशी के कन्हैया प्रसाद को 2146 मत, महागठबंधन के (राजद) प्रत्याशी सोनू कुमार राय को 2486 मत, मनोज उपाध्याय (निर्दलीय) को 636 मत, लालू प्रसाद (निर्दलीय) को 30 मत, कन्हैया प्रसाद (निर्दलीय) को 25 मत एवं निरंजन कुमार राय (निर्दलीय) को 12 मत प्राप्त हुए। इसके बाद द्वितीय वरीयता के लिए सबसे कम मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों के मतों की गणना की गई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार द्वितीय वरीयता के पाच चरणों की मतगणना के बाद राजद के सोनू राय ने अपने निकटतम प्रत्याशी जदयू के कन्हैया प्रसाद को शिकस्त दी।

तीन प्रत्याशी दहाई अंक में भी सिमटे: बिहार विधान परिषद उपचुनाव के मतदान को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। इस चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें दो दलीय तथा चार निर्दलीय प्रत्याशी थे। मतगणना के बाद जो परिणाम आए हैं। उसमें तीन प्रत्याशी दहाई अंक में ही सिमट गये। निरंजन कुमार राय (निर्दलीय) को 12 मत, कन्हैया प्रसाद पिता-राम लायक महतो (निर्दलीय) को 25 मत एवं लालू प्रसाद यादव (निर्दलीय) को 30 मत प्राप्त हुए। सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने दहाई अंक पर करके 636 मत प्राप्त किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतगणना:
आरा शहर के राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में बिहार विधान परिषद उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जगह-जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बिना जांच के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की इजाजत नहीं थी। इसकी मॉनिटरिंग निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज कर रहे थे।

621 मत हुए अवैध: राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में बिहार विधान परिषद उपचुनाव की मतगणना के बाद जो परिणाम आए। उसके अनुसार कुल मतों की संख्या 5956 थी। जिसमें 621 मतों को रद्द कर दिया गया। यानि दस प्रतिशत से मत कैंसिल हो गये।

राजनीतिक दिशा को तय करेगा उपचुनाव:
बिहार विधान परिषद उपचुनाव का परिणाम केवल एक सीट की जीत-हार नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय करेगा। बिहार विधान परिषद उपचुनाव में भोजपुर और बक्सर मिलाकर कुल 11 विधानसभा क्षेत्र में 10 में हाल में ही एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी जीत का परचम लहराया था। मात्र एक सीट पर बक्सर के ब्रह्मपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इस उप चुनाव में सूबे की एनडीए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। बावजूद इसके विधान परिषद उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी की हार से कई यक्ष प्रश्न सामने आ पड़े हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular