Homeबिहारआराकोर्ट कर्मी के पुत्र को गोली मार जख्मी करने के मामले में...

कोर्ट कर्मी के पुत्र को गोली मार जख्मी करने के मामले में चार नामजद

जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेम्हां गांव निवासी कोर्ट कर्मी हरमेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र दिव्या प्रकाश सिंह के तहरीर पर चार को नामजद आरोपी बनाया गया है

  • हाइलाइट:Demha Firing
    • जख्मी के तहरीर पर उदवंतनगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेमहां गांव के समीप रविवार की देर शाम कोर्ट कर्मी के पुत्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेम्हां गांव निवासी कोर्ट कर्मी हरमेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र दिव्या प्रकाश सिंह के तहरीर पर चार को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिसमें गडहनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के पुत्र प्रिंस उर्फ मोहित, गोविंद कुमार, लालबाबू सिंह के पुत्र ओमप्रकाश तथा बिहिया वार्ड नंबर दस निवासी संतोष कुमार है।

jay kumar

दर्ज प्राथमिकी में दिव्या प्रकाश सिंह ने कहा कि रविवार की शाम वह अपने पिताजी तथा ड्राइवर दोस्त रितेश कुमार के साथ चारपहिया वाहन से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में करीब साढ़े 8 बजे वह अपने गांव डेम्हां पहुंचने वाला ही था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों ने पीछे से गाड़ी आगे ले जाकर वाहन को रोकने का इशारा किया।

उक्त व्यक्तियो में एक बाइक पर गडहनी के दुलारपुर निवासी प्रिंस उर्फ मोहित, गोविंद कुमार, ओम प्रकाश थे। जबकि दूसरे बाइक पर बिहिया वार्ड नंबर-10 निवासी संतोष कुमार चल रहा था‌। मेरी गाड़ी रुकते ही गोविंद कुमार और प्रिंस कुमार उर्फ मोहित अपने हाथ में लिए पिस्टल से जान मारने की नीयत से मेरे गाड़ी पर फायरिंग किया।

दोनों गोली गाड़ी के शीशा को तोड़ते हुए मेरे बाएं बांह लग गई। गोली लगते ही में मेरे पिताजी और मेरा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर अपना जान बचाते हुए गांव के तरफ भाग गये। भागने के क्रम में हथियारबंदो ने हवा में तीन राउंड फायरिंग किया। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद चारों दुलारपुर की ओर गाली देते हुए भाग निकले और बोले कि मेरी बहन से बात करने का यही अंजाम है।

Demha Firing: आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग

दिए गए आवेदन में दिव्या प्रकाश सिंह ने कहा कि मोहित उर्फ प्रिंस की बहन से मेरा 4 साल से प्रेम प्रसंग है, जिसकी जानकारी उन लोगों को एक महीना पहले हुआ। इसके लिए झूठा कंप्लेंट केसकर किया। मुझे डीआईयू टीम उठाकर मुझसे पूछताछ किया था तथा लड़की से सत्यापन फोन द्वारा करके मुझे छोड़ दिया गया था। जिसका सनहा मैंने कोर्ट में सीजीएम साहब के यहां दिए हैं।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular