Homeबिहारआरा भोजपुरखेत जोतने के विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली, एक की...

खेत जोतने के विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात खेत जोतने के विवाद में हथियारबंद बदमाशो द्वारा सगे भाइयों को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट्स : Bhedri
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात खेत जोतने के विवाद में हथियारबंद बदमाशो द्वारा सगे भाइयों को गोली मार दी गई। जिसमें एक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक को एक बाएं साइड सीने एवं बाएं हाथ पर गोली लगी है। इस दौरान मृतक का छोटा भाई जख्मी हो गया। जख्मी को दाहिने साइड कमर में गोली लगी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bhedri – आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी हरी किशोर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र श्री भगवान सिंह है। जबकि जख्मी मृतक का छोटा भाई 40 वर्षीय ददन सिंह है। इधर, हरी किशोर सिंह ने बताया कि वह तीन भाई है। उनका 22 बीघा जमीन है। बंटवारे के बाद उनके हिस्से में 7 बिगहा जमीन आया था। जिसमें से उन्होंने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 22 कट्ठा जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से बेच दिया था।

लेकिन लल्लू सिंह द्वारा उनके शेष जमीन व उनके दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन को 20 दिन पूर्व जबरन कम दाम पर खरीद लिया गया था। गुरुवार को जब उनके दोनों पुत्र अपने खेत को जोतने जा रहे थे। तभी लल्लू सिंह वहां आया और खेत जोतने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद लल्लू सिंह द्वारा दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखा श्री भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं उसके छोटे भाई ददन सिंह का इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी व तीन पुत्र रामबाबू ,जीतन एवं नीतीश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular