Homeबिहारआराभोजपुर की बेटी सपना कुमारी ने विश्व मंच पर रचा इतिहास!

भोजपुर की बेटी सपना कुमारी ने विश्व मंच पर रचा इतिहास!

  • हाइलाइट: Sapna Kumari
    • 21वें विश्व पुलिस फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन
    • तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता दो स्वर्ण और एक रजत पदक

आरा (बिहार)। भोजपुर की बेटी सपना कुमारी ने 21वें विश्व पुलिस फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की आरक्षी सपना कुमारी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है।

jay kumar

Sapna Kumari के भोजपुर पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज भोजपुर पहुंचने पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया और जिला खेल पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सपना कुमारी को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंग्लैंड के बर्मिधम में 21 वां विश्व पुलिस खेल में 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीता

इंग्लैंड के बर्मिंघम अलबामा में पिछले दिनों 21 वां विश्व पुलिस खेल का आयोजन किया गया, जिसमें 3 डी तीरंदाजी में बिहार की सपना कुमारी ने इतिहास रच दिया। सपना कुमारी बीएसएफ हरियाणा में कार्यरत हैं। सपना कुमारी आरा शहर के नवादा रस्सी बागान की मूल निवासी हैं। उनका चयन 21वें विश्व पुलिस खेलों के लिए हुआ था।

Sapna Kumari के आरा शहर लौटने पर जगह-जगह हुआ स्वागत, निकाला गया विजय जुलूस

इंग्लैंड के बर्मिंघम (अलबामा) में गत 27 जून से 6 जुलाई तक चले प्रतियोगिता और उन्होंने निशाना साधते हुए तीन पदक प्राप्त किया, उन्होंने 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीता। आरा आने के क्रम में रेलवे स्टेशन पर गोल्ड मेडलिस्ट सपना कुमारी का स्वागत अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह, राममूर्ति सिंह, राम दिनेश यादव (भाजपा नेता), राजेश ठाकुर, योगेंद्र पांडेय, बृजभूषण सिंह, नूतन कुमारी, कुमार मंगलम, मुक्ति नारायण पाठक, अंजली पांडेय, रतन ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सर्वप्रथम आरा स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पशुराम पांडेय ने माता की चुनरी से गोल्ड मेडलिस्ट सपना कुमारी को सम्मानित किया। इसके बाद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर गोल्ड मेडलिस्ट सपना कुमारी विजय जुलूस में शामिल हुई। विजय जुलूस आरा रेलवे स्टेशन से शुरु हुआ। जो नवादा थाना, गर्ल्स स्कूल, आरा क्लब के पास भोजपुर जिला साॅफ्ट टेनिस के सचिव मनोज कुमार ने सपना कुमारी को फूल माला एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया।

इसके बाद जुलूस आरा खेल भवन पहुंचा। जहां पर अंतर्राष्ट्रीय कोच नीरज कुमार सिंह एवं यशवंत सिंह उपाध्यक्ष एथलेटिक संघ बिहार ने सपना को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। सपना के पिता-माता एवं उसके पति राजन को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया।वही शहर के जज कोठी मोड पर आरएल मेमोरियल हॉस्पिटल के पास डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ. संगीता गुप्ता ने गोल्ड मेडलिस्ट सपना को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मेयर, डीएम और एसपी ने भी सपना को किया सम्मानित
एसपी कार्यालय के पास भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने गोल्ड मेडल सपना को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आरा कि मेयर इंदु देवी ने सपना कुमारी को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। समहारणालय में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने सपना को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

नेमीचंद शास्त्री कन्या उवि में भी हुआ सम्मान
आरा। डॉक्टर नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय में प्राचार्य निभा रानी एवं सभी शिक्षकों ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सपना को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें की दसवीं तक की पढ़ाई सपना ने डॉ. नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय से की थी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular