Homeबिहारआराभोजपुर के चांदी में पैसे के विवाद को लेकर अधेड़ को मारी...

भोजपुर के चांदी में पैसे के विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामनगर कुंजन टोला में शनिवार की दोपहर पैसे की विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने अधेड़ को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Santosh Singh
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • चांदी थाना क्षेत्र के रामनगर कुंजन टोला में शनिवार की दोपहर घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामनगर कुंजन टोला में शनिवार की दोपहर पैसे की विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने अधेड़ को गोली मार दी। उसे बाए हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ चांदी थाना क्षेत्र के रामनगर कुंजन टोला निवासी स्व.भजन सिंह के 48 वर्ष से पुत्र संतोष कुमार सिंह है। मुंबई में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते थे

इधर, संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दस वर्ष पूर्व गांव के ही अंगद उर्फ जदु को दोस्ती में दो लाख रुपये कर्ज के रूप में दिया था। पांच साल बीत जाने के बाद जब वह अपना पैसा उससे मांगा, तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उनके बीच पंचायती भी हुई थी, जिसमें नौ कट्ठा खेत को पंचायत द्वारा संतोष कुमार सिंह को दे दिया गया था और कहा गया था कि जब अंगद उर्फ जदू पैसा दे देगा, तो वह अपना खेत वापस ले लेगा, लेकिन पंचायती के एक साल बीत ने के बाद ही वह खेत को जोतने लगा।

Santosh Singh – खेत जोतने से मना करने पर मार दी गोली

शनिवार की दोपहर जब वह खेत जोतने के लिए जा रहा था। तभी संतोष कुमार सिंह वहां पहुंचे और उसे मना करने लगे। इसी बात पर उसने उन्हें गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी संतोष कुमार सिंह ने गांव के ही चांददेव के पुत्र अंगद उर्फ जदू पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

उधर, सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ऑर्थो सर्जन डॉ.आनंद कुमार के द्वारा ऑपरेशन कर बुलेट को निकाला गया और मरीज की स्थिति स्टेबल है।

इधर, चांदी थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी संतोष कुमार सिंह द्वारा एक वर्ष पहले अंगद को पन्द्रह हजार रुपया कर्ज दिया गया था। शनिवार की दोपहर जब संतोष कुमार सिंह ने अंगद से अपना पन्द्रह हजार रुपया बकाया मांगा, तो उनके बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद अंगद द्वारा उसे गोली मार दी गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular