HomeNewsबिहारभोजपुर के मदन ने थामा 'टीम तेज प्रताप यादव' का दामन

भोजपुर के मदन ने थामा ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का दामन

'टीम तेज प्रताप यादव' में शामिल होने के बाद मदन यादव ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की।

  • हाइलाइट: Team Tej Pratap Yadav
    • बोले – “तेज प्रताप में दिखते हैं लालू जी”

पटना,बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक प्रमुख नेता और सक्रिय कार्यकर्ता, मदन यादव, ने तेज प्रताप यादव को अपना नेता मानते हुए उनकी ‘टीम तेज प्रताप यादव’ में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी स्वयं तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी।

Team Tej Pratap Yadav – पटना स्थित आवास पर हुई बैठक

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनके पटना स्थित आवास पर ‘टीम तेज प्रताप यादव’ की एक दिवसीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मदन यादव के साथ-साथ हज़ारों की संख्या में युवा, महिलाएँ और बुज़ुर्ग भी ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़े। उन्होंने सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

मदन यादव ने कहा:- “तेज प्रताप में दिखते हैं लालू जी”

वहीं, ‘टीम तेज प्रताप यादव’ में शामिल होने के बाद मदन यादव ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके बाघवा जिला (भोजपुर जिला) शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लालू जी की तरह हू-ब-हू बोलने वाले तेज प्रताप जी की तस्वीर लोगों ने अपने घरों में लगा रखी है, और जब भी तेज प्रताप यादव बोलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे लालू जी बोल रहे हों।

मदन यादव ने आगे कहा कि पटना के गांधी मैदान में तेज प्रताप यादव जी के दिए भाषण आज भी जब लोग सुनते हैं, तो लालू जी के संघर्ष के दिनों की चर्चा करते हुए तेज प्रताप को उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाला नेता मानते हैं, और उन्हें अपना नेता स्वीकार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू जी की तरह ही तेज प्रताप भी वही बोलते हैं जो बिहार की जनता सुनना चाहती है, और गाँव के लोग उन्हें अपने जैसा सीधा-साधा इंसान होने, व अपने नेता लालू जी की छवि उन्मे देखते है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular