Homeआरा भोजपुरशाहपुरगंगा कटाव से प्रभावित 'जवईनिया' गांव में राजद ने बांटी राहत सामग्री

गंगा कटाव से प्रभावित ‘जवईनिया’ गांव में राजद ने बांटी राहत सामग्री

भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल में गंगा नदी के भीषण कटाव से बुरी तरह प्रभावित जवईनिया गांव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राहत सामग्री वितरित की।

Ganga erosion आरा, बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल में गंगा नदी के भीषण कटाव से बुरी तरह प्रभावित जवईनिया गांव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राहत सामग्री वितरित की। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का यह गांव गंगा के कटाव के कारण लगभग विलुप्त होने की कगार पर है, जहां कई ग्रामीणों के घर या तो गंगा में समा चुके हैं या ढहने की स्थिति में हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर, राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय (उपाध्यक्ष, राजद बिहार), श्रीनिवास रजक (राजद प्रदेश महासचिव एवं भोजपुर प्रभारी), और राजद नेता हीरा ओझा के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों के बीच जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक सामग्री बांटी।

Ganga erosion – बेघर लोगों की सहायता के लिए राजद के सभी कार्यकर्ता/समर्थक समर्पित- हीरा ओझा

राजद नेता हीरा ओझा ने कहा की ऐसे समय में जब जवईनिया गांव के ग्रामीण प्राकृतिक आपदा के कारण अत्यधिक संकट में हैं। इन बेघर और भयभीत लोगों की सहायता के लिए राजद के सभी कार्यकर्ता/समर्थक समर्पित है। सामूहिक लोक कल्याण की भावना और समाज सेवा के प्रति समर्पण यह दर्शाती है की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जवईनिया गांव को लेकर काफी संवेदनशील है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular