बिहार,आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आश्रय स्थल सह रैन बसेरा (Rain Basera of Shahpur) का अवर सचिव व राज्य मिशन प्रबंधक ने बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से उपलब्ध सभी सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
जांच के क्रम में देखा गया कि 30 बेड की व्यवस्था है। बेड पर तोशक, तकिया, चादर व मच्छरदानी थी। पीने के लिए आरओ का पानी, किचन में सभी जरूरी बर्तन , सीसीटीवी कैमरा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं।
Rain Basera of Shahpur – निरीक्षण के दौरान मौजूद रहें नपं अधिकारी
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं बेघर लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं से युक्त आश्रय स्थल अत्यंत उपयोगी है। सफाई व्यवस्था से लेकर अन्य बुनियादी आवश्यकताएं इस आश्रय स्थल पर बेहतर स्थिति में पाई गई। निरीक्षण के क्रम में नगर पंचायत शाहपुर के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम व जेइ जयनन्दन चौधरी के अलावे कई कर्मी मौजूद थे।
शाहपुर रेफरल अस्पताल के समीप बना है रैन बसेरा
विदित रहे की शाहपुर नगर पंचायत में दिनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी आश्रवबिहिन के लिए आश्रय स्थल का निर्माण शाहपुर रेफरल अस्पताल के समीप कराया गया है।
- शहर में आश्रयविहिन (बेघर) व्यक्तियों के लिए आश्रयस्थल का निमार्ण कराया गया है।
- शहरी निराश्रितों / गरीब व्यक्तियों के लिए 24 घंटे ठहरने की व्यवस्था ।
- बिस्तर, पंखे एवं CCTV कैमरा आदि से सुसज्जित साफ सुथरे कमरें ।
- प्रत्येक व्यक्तियों के लिए अलग-अलग बेड, तकिया, चादर, मच्छड्दानी एवं कम्बल
आदि की व्यवस्था। - बिजली, पानी, रसोई घर, शौचालय आदि की सुविधा ।
- सस्ते दर पर भोजन की व्यवस्था। (पहले से सूचित करने पर)
- मासिक स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच की सुविधा।
- सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित होने का अवसर ।
आश्रयस्थल में ठहरने वाले लाभार्थी को अपना नाम, पता रजिस्टर में दर्ज कराना अनिवार्य होगा।


