Homeराजनीतविधायक राहुल तिवारी पर भरोसा, राजद सुप्रीमो ने दी राष्ट्रीय कार्यकारणी में...

विधायक राहुल तिवारी पर भरोसा, राजद सुप्रीमो ने दी राष्ट्रीय कार्यकारणी में जगह

राहुल तिवारी के राष्ट्रीय कार्यकारणी में जगह मिलने से शाहपुर व भोजपुर के साथ सम्पूर्ण बिहार के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

  • हाइलाइट्स: Trust in MLA Rahul Tiwari
    • राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने ए टू जेड के दावे को किया और मजबुत
    • राहुल तिवारी ने कहा:- लालू जी के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करेंगे

पटना,बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी पर भरोसा जताया है। विधायक राहुल तिवारी, जिन्हें मंटू तिवारी के नाम से भी जाना जाता है, को लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारणी का मेम्बर बनाया है।

jay kumar

बता दें कि पार्टी लाईन पर विधायक राहुल तिवारी हमेशा पार्टी के विचारों व कार्य को तार्किक तरीके से तथ्य के साथ हर मंच पर बेबाकी से रखते आए हैं। उनकी यह विशेषता उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में मददगार साबित हुई है। उनके विचारों की स्पष्टता और उनके कार्यों की पारदर्शिता को देखते हुए राजद सुप्रीमो ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारणी में जगह देकर सम्मानित किया है।

राहुल तिवारी के राष्ट्रीय कार्यकारणी में जगह मिलने से शाहपुर व भोजपुर के साथ सम्पूर्ण बिहार के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर, राहुल तिवारी को अनेक शुभकामनाएं और बधाई मिल रही हैं। उनके समर्थक और पार्टी के अन्य नेता उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दे रहे हैं, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Trust in MLA Rahul Tiwari – शाहपुर के राजद विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस बाबत विधायक राहुल तिवारी ने बताया कि जिस तरह से लालू प्रसाद यादव ने उन पर भरोसा जताया है, वह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। राहुल तिवारी ने यह भी कहा कि वह पार्टी को हर स्तर पर मजबुत करने का कार्य करेंगे।

इधर, शाहपुर राजद के पूर्व प्रवक्ता मुन्ना पांडेय ने कहा की यह न केवल राहुल तिवारी के लिए, बल्कि पूरे पार्टी के लिए एक गर्व का क्षण है। राहुल तिवारी के अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा, उनकी युवा सोच और ऊर्जा, जिससे पार्टी की एकता और मजबूती में और वृद्धि होगी।

राहुल तिवारी के राष्ट्रीय कार्यकारणी का मेम्बर बनने पर शाहपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवपर्शन यादव ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल को एक नई दिशा मिलेगी और यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस बदलाव का स्वागत कर रहे हैं। और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दे रहे हैं।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular