HomeNewsबिहारआरा में बदमाशों ने आभूषण दुकानदार के साथ मारपीट कर गहने छीने

आरा में बदमाशों ने आभूषण दुकानदार के साथ मारपीट कर गहने छीने

आरा-पटना बाईपास में नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित टाटा मोटर शोरूम के समीप टाटा बुधवार को बदमाशों आभूषण दुकानदार से 80 ग्राम सोना की ज्वेलरी लूट लिया।

  • हाइलाइट: Arrah Headline
  • चार की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
  • आरा-पटना बाईपास में टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा टाटा शोरूम के समीप घटी घटना

आरा। आरा-पटना बाईपास में नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित टाटा मोटर शोरूम के समीप बुधवार को बदमाशों आभूषण दुकानदार से 80 ग्राम सोना की ज्वेलरी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। भुक्तभोगी शहर के तरी मोहल्ला निवासी स्व. कृष्णा प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रवि सोनी है।

Arrah Headline – धनुपरा टाटा मोटर्स शोरूम के समीप घटी घटना

उनका पटना के बिहटा चौक पर आरण्य ज्वेलर्स के नाम से आभूषण का दुकान है। वह वर्ष 2011 से वहां दुकान का संचालन करते आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रवि सोनी बुधवार को शहर के बड़ी मस्जिद के समीप से आभूषण लिया। इसके बाद बड़ी मस्जिद से सीएनजी ऑटो पकड़कर बिहटा जा रहे थे।

तभी नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा टाटा मोटर्स शोरूम के समीप चार की संख्या में रहे बदमाशों ने पहले ऑटो को रुकवाया। उसके बाद दुकानदार के साथ मारपीट की और गहनों से भरा बैग छीन लिया। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular