Homeबिहारबिहार पुलिसभेड़री गांव के किसान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बक्सर से गिरफ्तार

भेड़री गांव के किसान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बक्सर से गिरफ्तार

24 जुलाई की रात आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी हरी किशोर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • हाइलाइट:- Murder case Bhedri – श्री भगवान सिंह हत्याकांड
  • आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में 24 जुलाई की रात घटी थी घटना
  • खेत जोतने के विवाद में सगे भाइयों को मारी गई थी गोली, बड़े भाई की हुई थी मौत

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में बीते 24 जुलाई की रात खेत जोतने के विवाद में भेड़री गांव निवासी श्रीभगवान सिंह हत्याकांड में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी गिरफ्तारी बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के बिसवा गांव से हुई है।  गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी हरीगोविंद सिंह का पुत्र संतोष कुमार उर्फ मैना है। इसकी जानकारी एसपी राज द्वारा दी गई।

Murder case Bhedri – भेड़री गांव में श्रीभगवान सिंह की हत्या

बता दें कि 24 जुलाई की रात आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी हरी किशोर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके छोटे भाई 40 वर्षीय ददन सिंह को गोली लगने से जख्मी हो गये थे। जिसके बाद मृतक श्रीभगवान सिंह के पुत्र रामबाबू सिंह के द्वारा वार्ड सदस्य लल्लू सिंह, उसके पिता हरि गोविंद सिंह एवं संतोष सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हरी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 28 जुलाई को पुलिस वार्ड सदस्य लल्लू सिंह सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया था।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular