Homeबिहारबिहार पुलिसकरनामेपुर में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

करनामेपुर में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट:Karnamepur Bike Chor
    • पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर जांच की, तो वह बाइक चोरी की निकली
    • अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बिशुुपुर मठिया चारमुहान के समीप गुरुवार की शाम हुई। उसके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार बक्सर जिले के नैनिजोर थाना क्षेत्र के बिशुपुर गांव निवासी पांडुल यादव का पुत्र रितेश यादव उर्फ भुअर यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

Karnamepur Bike Chor – अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एसपी ने बताया कि गुरुवार की शाम करनामेपुर थाना पुलिस द्वारा बिशुपुर मठिया चारमोहान के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी संदेह होने पर एक बाइक सवार व्यक्ति को पुलिस ने रोककर उससे कागजात की मांग की गई। इस दौरान उसने कागजात नहीं दिया और नही संतोषजनक जवाब दिया।

जब पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से जांच की, तो वह बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बक्सर जिले के छोटकी नैनिजोर स्थित बगीचे से दूसरी बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि बरामद एक बाइक बक्सर से तथा दूसरी बाइक यूपी से चोरी की गई थी। इस संबंध में करनामेपुर थाना में गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बाइक चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular