Homeबिहारआरामहिला के अपहरण की सूचना मिलते ही एक्शन में आई बिहार पुलिस

महिला के अपहरण की सूचना मिलते ही एक्शन में आई बिहार पुलिस

आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई।

  • हाइलाइट: Bihar police
    • आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला हुई लापता, पुलिस ने पांच मिनट में ढूंढ निकाला
    • महिला के देवर ने थाने में दिया आवेदन, तब एक्शन में आई पुलिस
    • देवर बोला: महिला की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

बिहार(भोजपुर)। आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई। महिला के साथ आए उसके देवर ने जब इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी, तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पूरे मामले की जांच फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई, पुलिस कथित अपहरणकर्ताओं की तलाश में दौड़ पड़ी, वहीं डीआईयू की टीम मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए महिला की ट्रैकिंग में जुट गई।

घटना के महज पांच मिनट के भीतर पुलिस ने महिला को नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ओपीडी के पास खड़ी थी, तभी दो बदमाशों ने मुंह पर रुमाल रखकर उसे बेहोश कर दिया और एक काली गाड़ी में बैठाकर सुनसान गली में ले गए। किसी तरह होश में आने के बाद वह वहां से भागकर गोपाली चौक पहुंची, जहां आसपास के दुकानदारों ने उसे संभाला।

Bihar police – देवर ने कहा भाभी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, महिला के देवर सुभाष कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी भाभी को सिरदर्द की समस्या है, जिसके इलाज के लिए वह दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल आए थे।

डॉक्टर से परामर्श के बाद जब वह दवा लेने गए, उसी दौरान उसकी भाभी पिंकी देवी अचानक गायब हो गईं। सुभाष ने किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है, बल्कि बताया कि भाभी की मानसिक स्थिति भी कुछ समय से ठीक नहीं है और संभवतः वे खुद ही अस्पताल परिसर से बाहर निकल गई होंगी। हालांकि महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular