Homeआरा भोजपुरशाहपुरजवैनिया राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए निर्देश

जवैनिया राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए निर्देश

समीक्षा के क्रम में जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया।

  • हाइलाइट: Jawainia
  • एसडीएम संजीत कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बिहार,आरा। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी,जगदीशपुर द्वारा शाहपुर अंचल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव जवैनिया (Jawainia) में गंगा नदी से हो रहे कटाव, बाढ़ (कटाव) पीड़ितों की स्थिति, सामुदायिक रसोई,राहत कार्यों की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कटाव पीड़ितों की गृह क्षति की अद्यतन सूची, भूमि की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्था, संपूर्ति पोर्टल पर डेटा अद्यतन, पशुओं के चारे की उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राहत और पुनर्वास कार्यों को तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी शाहपुर रश्मि सागर , सभी राजस्व कर्मचारी तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular