Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण

कोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण

जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्ग सोन नहर प्रमंडल,आरा के अधीन कोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।

  • हाइलाइट:Koilwar Branch Canal
    • जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य पूर्ण, अंतिम छोर तक पहुँचा पानी।

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के कृषि परिदृश्य में एक उल्लेखनीय अध्याय जोड़ते हुए, जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत कोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य सम्पन्न हो चुका है। जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्ग सोन नहर प्रमंडल,आरा के अधीन कोइलवर शाखा नहर का पुनर्स्थापन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।

jay kumar

विगत वर्षों में नहर में संचयित अत्यधिक गाद, झाड़ियां एवं अन्य कारण से जल प्रवाह बाधित था, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए नहर के पुनर्स्थापन हेतु रूपांकित सेक्शन निर्माण, SLR ब्रिज, आउटलेट, रेटेनिंग वॉल तथा सीसी ब्लॉक पिचिंग जैसे आवश्यक तकनीकी कार्य कराए गए।

Koilwar Branch Canal – अंतिम सीमांत तक अविरल जल प्रवाह

इन कार्यों के फलस्वरूप पहली बार कोइलवर शाखा नहर एवं इसकी वितरण प्रणाली के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी पहुँच सका है। इससे सहार, संदेश एवं अगीगाँव प्रखंड के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। अंतिम सीमांत तक अविरल जल प्रवाह होने से अब क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए वर्षा पर पूरी तरह निर्भर नहीं रह गए हैं। सतही जल से सिंचाई की सुविधा मिलने के कारण ट्यूबवेल पर निर्भरता में कमी आई है, जिससे भूजल स्तर के संरक्षण में भी सहायता मिल रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular