Homeराजनीतयह साहस हर किसी में नहीं होता, धान रोपते तेज प्रताप का...

यह साहस हर किसी में नहीं होता, धान रोपते तेज प्रताप का नया अंदाज

भले ही कुछ लोग इसे नाटक या दिखावा कहें, लेकिन तेजप्रताप यादव का यह कदम जनता के साथ जुड़ाव और किसानों के प्रति सहानुभूति को दर्शाता है।

  • हाइलाइट: Tej Pratap Planting paddy
  • महिला किसान भी हैरान थी कि लालू के बड़े लाल खेत में उनके साथ धान बो रहे हैं

आरा,शाहपुर। भले ही कुछ लोग इसे नाटक या दिखावा कहें, लेकिन तेजप्रताप यादव का यह कदम जनता के साथ जुड़ाव और किसानों के प्रति सहानुभूति को दर्शाता है। धनखेती के लिए तैयार कीचड़ वाले मिट्टी में उतरने का साहस चाहिए, और यह साहस हर किसी में नहीं होता।

jay kumar

पार्टी और परिवार से बेदखल चल रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों जन संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान भोजपुर जिला में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। जब वो पानी भरे खेत में उतरकर धान रोपनी करने लगे। इस दौरान वो सफेद पजामा-कुर्ता और पीली टोपी पहने हुए थे।

Tej Pratap Planting paddy – तेज प्रताप ने धान फसल की रोपनी किया

महिला किसान भी हैरान थी कि लालू के बड़े लाल खेत में उनके साथ धान बो रहे हैं। इसका वीडियो तेज प्रताप ने अपने एक्स पर शेयर किया है। तेज प्रताप ने लिखा कि आज आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैने भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।

पूर्व मंत्री सह हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव भोजपुर जिले के बिहिया स्थित एक मैरिज हॉल में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर तेजप्रताप यादव की टीम की ओर से शाहपुर विधानसभा सीट से मदन यादव को अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया गया है। जबकि यहां से राजद के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी है। तेज प्रताप वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

आपको बता दें राजद और परिवार से बाहर चल रहे तेज प्रताप कह चुके हैं कि वो अब इन सब बातों से आगे बढ़ चुके हैं। उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी से बाहर निकलवाया है। उन्हें भगवान देखेगा। मुझे अब जनता के बीच रहना है। और चुनाव लड़ना है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular