Homeराजनीतशाहपुर में तेज प्रताप यादव को राजमुकुट पहनाकर स्वागत

शाहपुर में तेज प्रताप यादव को राजमुकुट पहनाकर स्वागत

शाहपुर से मदन यादव को तेज प्रताप ने घोषित किया अपना कैडिडेट

  • हाइलाइट: Tej Pratap Shahpur
    • शाहपुर से तेज प्रताप ने घोषित किया अपना कैडिडेट
    • राजद विधायक राहुल तिवारी को डेड व्यक्ति कहा
    • तिवारी समर्थकों द्वारा सोशल साइट पर गोपालगंज से रायसीना के पेज शेयर

आरा,शाहपुर। तेजस्वी यादव के लिए बिहार चुनाव आसान नहीं रहने वाला। एनडीए के साथ-साथ अब उन्हें तेज प्रताप यादव से भी निपटना होगा। तेज प्रताप यादव अब अपना दायरा बढ़ाते जा रहे हैं। वैशाली के महुआ से निकलकर वो भोजपुर के बिहिया पहुंच गए। रास्ते में उन्होंने महिलाओं के साथ धान की रोपनी भी की।

Banti Pandey

साथ ही, उन्होंने शिवानंद तिवारी के बेटे और शाहपुर के मौजूदा आरजेडी विधायक राहुल तिवारी के खिलाफ बोलकर यहां से मदन यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। महुआ के आरजेडी विधायक राकेश रौशन के खिलाफ खुद को मैदान में उतारने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

Tej Pratap Shahpur – शाहपुर से मदन यादव को तेज प्रताप ने घोषित किया अपना कैडिडेट

जनसभा में तेज प्रताप यादव ने शाहपुर विधानसभा सीट से मदन यादव को उम्मीदवार घोषित किया। जबकि, वर्तमान में यहां से RJD के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी हैं। तेज प्रताप यादव RJD की सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। शिवानंद तिवारी द्वारा लालू यादव को जेल भेजने की बातों को यही सच्चाई है कहा: और विधायक राहुल तिवारी को डेड व्यक्ति बताने के साथ ही उन्होंने यह भी कहा की उनसे विकास नहीं होगा।

गोपालगंज से रायसीना के पेज शेयर:

इधर, तिवारी समर्थक सोशल साइट पर यह जताने और बताने में जुट गये है की विधायक राहुल तिवारी के पिता शिवानंद तिवारी, लालू प्रसाद यादव के कॉलेज के दिनों के दोस्त रहे हैं। लालू प्रसाद यादव राजनीत में शिवानंद तिवारी की वजह से ही आये। सच दिखाने की होड़ मच गई है, और गोपालगंज से रायसीना के पेज भी शेयर किया जा रहा है।

तेज प्रताप ने खुद को आरजेडी से ‘बांधे’ रखा:
कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव को 21 किलो का माला और राजमुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। समर्थकों ने ‘तेज प्रताप यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए। तेजप्रताप ने कहा कि आने वाले समय में RJD की सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज बनेगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular